फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शुक्रवार रात्रि हंगामा

लि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शुक्रवार रात्रि हंगामा

Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
लि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शुक्रवार रात्रि हंगामा
जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शुक्रवार रात हंगामा
विज्ञापन

छह-सात युवकों ने अस्पताल के दो सुरक्षाकर्मियों के साथ की मारपीट, तीन काबू
इमरजेंसी द्वार के शीशे टूटे, चिकित्सकों ने दी पुलिस को शिकायत पुलिस ने काबू किए गए तीन युवकों को कोर्ट में पेश किया, जमानत पर रिहा हुए
फोटो संख्या-1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे पांच-छह युवकों ने जमकर हंगामा किया। जिसमें दो सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की। वहीं इमरजेंसी वार्ड के शीशे तोड़ दिए। साथ ही डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर दिया है।
डॉ. विक्रमपाल ने बताया कि वे शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। जहां एक सिर की चोट का मरीज आया हुआ था। इसी दौरान सात-आठ युवक आए और सीधा ऑपरेशन थियेटर में जा घुसे। जहां उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब वार्ड अटेंडेंट राजीव व रामकुमार आए तो उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान युवक नशे में धुत थे और जमकर हंगामा किया। जिसके चलते इमरजेंसी का शीश भी टूट गया। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। शेष भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन ने बताया कि पुलिस ने हरदीप, जितेंद्र व दीपक हरसौला को हिरासत में ले कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed