फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लगातार तीसरे दिन डीसी से लगाई डेरे पर कब्जा दिलवाने की गुहार

लगातार तीसरे दिन डीसी से लगाई डेरे पर कब्जा दिलवाने की गुहार

Sat, 03 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन डीसी से लगाई डेरे पर कब्जा दिलवाने की गुहार
लगातार तीसरे दिन डीसी से लगाई डेरे पर कब्जा दिलवाने की गुहार
विज्ञापन

गंाव बाबा लदाना में बाबा दूजपूरी को प्रशासन द्वारा डेरे की गद्दी सौंपने का मामला
फोटो नंबर 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गंाव बाबा लदाना में बाबा दूजपूरी को प्रशासन द्वारा डेरे की गद्दी सौंपने के लिए बाबा दूजपूरी के समर्थक डीसी धर्मवीर सिंह से मिले। पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, सुबे राम शर्मा, बलराज, राजेश, रघबीर सैनी, रमेश चंद, ओमप्रकाश, शमशेर, राममेहर, रोहताश, धर्मपाल, नरेश ने बताया कि एसडीएम कोर्ट द्वारा 26 अक्तूबर को बाबा दूजपुरी को डेरे का महंत नियुक्त कर दिया गया। प्रशासन द्वारा बाबा दूजपुरी को डेरे की गद्दी पर बैठाया जाए। डीसी ने कहा कि डेरे के महंत को गद्दी सौंपने का कार्य कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। गांव में पुलिस सुरक्षा के लिए एसपी आस्था मोदी से बात करेंगे।
दूसरी ओर रोशन लाल पाड़ला, प्रताप गुहला, राकेश प्रजापत बालू, प्रेम संगतपुरा, जयभगवान सिरटा, बीरा सरपंच, दलबीर सरपंच मानस, ओमप्रकाश सरपंच पट्टी मानस, रणबीर सिंह फौजी ने बताया कि बाबा दूजपूरी से 25 गांव के लोग नाराज हैं। यदि दोनों महंत पर सहमति नहीं बनती है तो तीसरे महंत को गद्दी पर बैठाया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि कब्जा दिलवाने के लिए कुछ औपचारिकताएं हैं। जिनका पालन किया जाना जरुरी है। तहसीलदार दूसरे कार्यों में व्यस्त थे। शीघ्र ही कब्जा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed