फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सेक्टर 19 की सडक़ें बदहाल, पैसा आया तो खर्च क्यों नहीं हो रहा?

सेक्टर 19 की सडक़ें बदहाल, पैसा आया तो खर्च क्यों नहीं हो रहा?

Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 19 की सडक़ें बदहाल, पैसा आया तो खर्च क्यों नहीं हो रहा?
सेक्टर 19 की सड़कें बदहाल, पैसा आया तो खर्च क्यों नहीं हो रहा?
विज्ञापन

लोगों ने जताया रोष, हर रोज हो रहे हैं हादसे
आखिर क्यों नहीं की जा रही सुनवाई
दोनों सेक्टरों में गड्ढों में ढूंढनी पड़ रही हैं सडक़ें
फोटो संख्या-1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 20 की खस्ताहाल सड़कों पर काम नहीं हो पा रहा। आलम यह है कि यहां पार्षद के घर के सामने की सड़क पर भी कई-कई फुट गड्ढे बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की राशि हुडा की सड़कों के लिए मंजूर हुई है। लेकिन यह राशि कब खर्च होगी, इसका कुछ नहीं पता।
लोगों ने जताया रोष, हर रोज हो रहे हैं हादसे : सेक्टर 19 निवासी पूर्व पार्षद एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान मांगें राम खुरानिया, ईश्वर सिंघला, अजय गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सतपाल गुप्ता, रतिराम सिंघला सहित अन्य ने कहा कि सेक्टर 19 में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। यहां गड्ढे इतने भयानक हो गए हैं कि हर रोज हादसे हो रहे हैं। बुधवार सुबह भी एक अध्यापिका स्कूटी समेत यहां गड्ढों में फंस गई। जिससे उसे चोटें आईं। इसी तरह से हर रोज यहां हादसे हो रहे हैं। थोड़ी सी बारिश के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बार-बार कहा जा रहा है कि यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य होने हैं। सड़कों के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। लेकिन यह राशि कब खर्च होगी। कोई नहीं बता रहा।
विज्ञापन

विदित रहे कि इसी सड़क पर पार्षद पूजा अग्रवाल का भी आवास है। उनके आवास के सामने भी सड़क खस्ताहाल है। पार्षद प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि सड़कों पर काम शुरू होना था। लेकिन बारिश के कारण नहीं हो पाया। उम्मीद है कि एक-दो दिन में यहां काम शुरू हो जाएगा। लोग सड़कों के चलते काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमई राजकुमार ने कहा कि बारिश के कारण काम में देरी हुई है। शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed