फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सावधानी से प्रयोग करें पीने का पानी..दो से तीन दिन का बचा है प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी परियोजना में पानी

सावधानी से प्रयोग करें पीने का पानी..दो से तीन दिन का बचा है प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी परियोजना में पानी

Tue, 13 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
सावधानी से प्रयोग करें पीने का पानी..दो से तीन दिन का बचा है प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी परियोजना में पानी
नसीब सैनी
विज्ञापन

कैथल।
नहरों में पानी छोड़ने के सर्कल में की गई बढ़ोत्तरी के कारण शहर में पानी के संकट का खतरा पैदा हो गया है। प्यौदा रोड स्थित 20 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 14.5 फुट से घटकर पानी 1.25 फुट रह गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने नहरी पानी आने तक पानी की आपूर्ति में राशनिंग शुरू कर दी है। ताकि पानी आपूर्ति पूरी तरह से बंद ना हो। 16 मार्च के बाद नहर में पानी आने की उम्मीद है। इसके बाद ही पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। पानी की राशनिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पेयजल संकट बढ़ गया है।
35 करोड़ लीटर में से बचा है 55 लाख लीटर पानी : प्यौदा रोड पर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अधिकतर शहर की आबादी को पीने का पानी आपूर्ति होती है। यहां करीब 35 करोड़ लीटर से अधिक पानी स्टोरेज होता है। जिसमें से महज 50 से 55 लाख लीटर पानी बच गया है। तीनों बड़े टैंकों में पानी करीब-करीब खत्म होने को है। यहां कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि तीनों टैंकों में पानी 14.5 फुट तक भर जाता है। जिससे प्रताप गेट, चंदाना गेट के कुछ हिस्से को छोड़कर शेष पूरे शहर में पानी की आपूर्ति होती है। अब यहां करीब सवा फुट पानी बचा है। इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

नहरों में पानी आने के समय में बदलाव, 28 से 32 दिन किया : नहरी पानी के मामले में प्रदेश में 4 जोन बना दिए हैं। पहले 28 दिन में पानी आता था, अब नहरों में पानी आने की अवधि बढ़ाकर सीधी 32 दिन कर दी है। जिस कारण पानी की व्यवस्था पर असर पड़ा है। चारों जोनों में 32-32 दिन बाद पानी आने की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशनिंग शुरू : पानी की कमी को देखते हुए अब कई कालोनियों में जहां दो समय पानी दिया जाता था, अब एक समय कर दिया गया है। ताकि कोई भी कालोनी पूरी तरह से पानी से महरूम ना हो। लोगों को पानी बेशक कम मिले, पर पूरी तरह से आपूर्ति प्रभावित ना हो।
इन कालोनियों में होने लगी है पानी की दिक्कत : शहर में पानी के कमी के कारण सेक्टर 19, सेक्टर 20, खरादिया मोहल्ला, शास्त्री मार्केट, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार के आस-पास का एरिया, मेन बाजार के आस-पास का एरिया व रेलवे गेट में पानी की दिक्कत हो गई है। साथ ही डेढ़ माह प्रोफेसर कालोनी व ढांड रोड पर स्थित मॉडल टाउन में पानी का संकट पहले से चल रहा है।
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता ने बताया कि पानी कम होने के कारण कई इलाकों में आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है। 16 मार्च के बाद नहर में पानी आ जाएगा। इसके बाद दिक्कत नहीं रहेगी। विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि 2 दिन का पानी बचा है। इस कारण पानी की आपूर्ति एक घंटा कम कर दी गई है। इसके साथ-साथ ट्यूबवेलों का सहारा लिया जा रहा है। 16 मार्च के बाद ही नहर में पानी आने की बात की जा रही है। सिंचाई विभाग से संपर्क किया जा रहा है।


सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के एसई ने उन्हें इस समस्या के बारे में बताया है। उन्होंने भी आला अधिकारियों से बात की है। प्रयास किया जा रहा है कि नहर में पहले पानी छुड़वा लिया जाए। ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। पहले 24 दिन में नहर में पानी आता था, अब 32 दिन का सर्कल कर दिया गया है। जिस कारण यह परेशानी आई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।


शहर में गहराया पीने के पानी का संकट, जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू की राशनिंग
- नहरों में पानी छोड़ने के सर्कल में की गई बढ़ोत्तरी के कारण पैदा हुआ संकट
-प्रदेश को नहरी पानी मामले में 4 जोनों में बांटकर नहरों में पानी छोड़ने के समय में अब 32 दिन का अंतर किया

फोटो संख्या-17, 18 व 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed