{"_id":"62548540ed82af58501154b0","slug":"40-thousand-fraud-on-the-pretext-of-sending-abroad-kaithal-news-knl1046499111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का विज्ञापन दिखाकर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने का विज्ञापन दिखाकर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजौंद के एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर एक आरोपी ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजौंद थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजौंद निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पिछले साल जून माह में उसने ऑनलाइन विज्ञापन देखा।
इसमें अमेरिका भिजवाने बारे जानकारी दी हुई थी। दिए गए नंबर पर उसने संपर्क किया तो फोन उठाने वाले ने कहा कि वह लुधियाना से डॉ. प्रकट सिंह बोल रहा है और युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया। बातचीत के बाद आरोपी ने मेडिकल व कागज लेकर तीन हजार मांगे, जो उसने ऑनलाइन खाते में भेज दिए। इसके बाद फिर फोन आया और कहा कि दो लाख 71 हजार रुपये टिकट कटवाने के लिए लगेंगे, इसलिए पैसे भेजने होंगे। इसके बाद उसने 14 हजार रुपये फिर खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे दिल्ली बुला लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिल्ली में जाने के बाद एक गाड़ी में उसे बैठा लिया। इस दौरान गाड़ी से नीचे उतरने पर उसने गाड़ी में ही अपना मोबाइल फोन व दो एटीएम छोड़ दिए। इसके बाद आरोपी ने एटीएम कार्ड से भी रकम उसके खाते से निकाल ली। इस तरह से कुल 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी उसके साथ की। थाना प्रभारी वीरभान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।