{"_id":"60c6e6246e8890901dafcf8dbe4bb31d","slug":"4-holigan-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट की साजिश रचते चार बदमाश दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूट की साजिश रचते चार बदमाश दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीआईए-2 पुलिस टीम ने बुधवार रात नेशनल हाइवे पर स्थित शिमला गांव के समीप पेट्रोल पंप लूट की साजिश रच रहे चार बदमाशों को धर दबोचा।
आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी जींद में विजय गैंग के सदस्य बताएं जा रहे हैं। इनके खिलाफ कई थानों में हत्या सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार रात सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम को नेशनल हाइवे नंबर 65 पर स्थित शिमला गांव के समीप कुछ लोगों के पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रचने की सूचना मिली। मामले की सूचना कलायत थाना प्रभारी को देते हुए एक पुलिस दल गठित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों की घेराबंदी की गई। आरोपियों को ललकारने पर एक आरोपी दीवार फांदकर बोलेरो गाड़ी लेकर भाग गया, जबकि चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार गिरोह के सरगना राजेश उर्फ राजा निवासी काब्रछा जींद से तीन कारतूस व लोडिड देशी कट्टा, शिमला गांव के इब्राहिम से लोडिड कट्टा व एक जिंदा कारतूस, इसी गांव के राजेंद्र से देशी कट्टा तथा नरेश से एक देशी कट्टा बरामद किया।
पूछताछ में भागने वाले आरोपी की पहचान काब्रछा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। इसके अतिरिक्त यह भी पता लगा कि सिवाह गांव निवासी प्रसन्ना उर्फ बिल्ला उन्हें हथियार मुहैया कराता था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी ने बताया कि चारों जींद जिले के कुख्यात विजय गैंग के सदस्य हैं। पुलिस पता लगा रही है कि इनका कैथल जिले में पिछले सप्ताह हुई लूटपाट एवं ग्रेनेड बरामद मामले में भी कोई तार जुड़े हैं या नहीं।
पैसे खत्म होने पर रची साजिश
एसपी ने बताया कि राजेश 15 दिन पहले ही हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से छूटकर आया था। उसके पास खर्चे लायक भी पैसे नहीं थे। इस कारण उसने अपने साथियों से सहित पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रची। इसी दौरान वह साथियों के साथ धरा गया।
राजेश का आपराधिक रिकॉर्ड
1. वर्ष 2009 में अवैध असलाह के आरोप में उचाना थाने में केस।
2. कालांवासी निवासी एक युवक को गोली मारने पर जींद में हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज।
3. 2011 में राजौंद एरिया में शराब ठेके पर सुरेंद्र निवासी सिवाह के मर्डर के आरोप में केस दर्ज।
4. वर्ष 2011 में बरवाला में भैंसों के व्यापारी से लूट के आरोप में केस।
5. वर्ष 2014 में चोरी के आरोप में मुकदमा।
6. अलेवा में गैंगवार में एक युवक को गोली मारी।
इब्राहिम
1. खनौरी थाने में एक करोड़ की फिरौती के अपहरण के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा गिरोहबंदी, अवैध हथियार एवं फिरौती के आरोप में पंजाब के कई थानों में केस दर्ज हैं।
राजेंद्र
राजेंद्र के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में अलेवा थाने में केस दर्ज है।
नरेश कुमार
नरेश कुमार के खिलाफ भी हत्या का प्रयास करने के अलावा तीन अन्य केस दर्ज हैं।