फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   35 accused arrested in operation attack

Kaithal News: ऑपरेशन आक्रमण में 35 आरोपियों की गिरफ्तारी

Tue, 24 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
35 accused arrested in operation attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस महानिदेशक के निर्देशाें पर अपराध नियंत्रण के लिए सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 35 आरोपियों को धर दबोचा।

कैथल पुलिस ने एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में कई जगहों पर छापा मारा। पुलिस पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 59 टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत 237 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर छापा मारकर अपराधियों पर शिकंजा कसा। अलग अलग 15 मामले दर्ज किए गए। इनमें आबकारी अधिनियम के 13 मामलों में 13 आरोपी काबू करके 132.5 बोतल देसी व 13 बोतल हथकढी शराब व 950 लीटर लाहण बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अवैध असलहा रखने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए दो मामलो में दो आरोपियों को दबोचा। उनके कब्जे से दो कट्टे व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चोरी के भी दो आरोपियों को काबू करके दो चोरीशुदा बाइक भी बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त 12 भगोड़े आरोपियो को भी काबू किया गया। इसके साथ साथ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते 20 चालान किए गए, जिनमें गलत लेन में वाहन चलाने के 10 चालान किए गए। साथ ही बुलेट बाइक के पांच चालान तथा ट्रिपल राइडिंग के पांच चालान शामिल है।

इसके साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के बारे में जागरूक भी किया गया। इस मौके पर एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग है जो पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग अलग तरह के अभियान चला कर अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को सार्थक कर रही है।


एसपी ने आमजन से भी किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना व शरारती तत्व बारे सूचना देने बारे अपील की है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा और जिले में अपराध बिल्कुल भी पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed