{"_id":"6813c806d8ffd815d30112a8","slug":"33-water-connections-cut-in-haripura-of-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636813-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत के हरीपुरा में पानी के 33 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत के हरीपुरा में पानी के 33 कनेक्शन काटे
Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। खंड के गांव हरीपुरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो में जिला सलाहकार दीपक कुमार व कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया की अगुवाई में वीरवार को पीने के पानी को सब्जी की खेती में उपयोग करने वाले 33 कनेक्शन कांटे गए। इस मौके पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया गया।
दीपक कुमार ने बताया कि हरीपुरा के गांव वासी जल आपूर्ति की समस्या की शिकायत कर रहे थे। इस पर विकास बालियान कार्यकारी अभियंता ने निर्देश दिए कि गांव में सब्जी कनेक्शनों को काटा जाए और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए व गांव में पानी की बर्बादी को रोका जाए।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से घरेलू कार्य के लिए पानी दिया जाता है ना की खेती करने के लिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जहां सब्जी की खेती में पानी के कनेक्शन मिलेंगे वहां विभाग ऐसी ही कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांव हरीपुरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कुल 145 पेयजल के कनेक्शन वैध है। हरीपुरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ट्यूबवेलों के जरिये जलापूर्ति दी जा रही है। विभाग द्वारा गठित की गई टीम गांव हरीपुरा के हर घर में जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रही है और पानी का बिल भी दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का जहां स्वच्छ जल पीना अधिकार है तो वहीं पेयजल की सुरक्षा करना भी हर उपभोक्ता का कर्तव्य होना चाहिए। जल संरक्षण हमारे व्यवहार में शामिल होना जरूरी है। तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए जल को संरक्षित कर पाएंगे। ं
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पेयजल बिल भी जारी कर दिये है। ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य श्रेणी का 40 रुपये प्रति महीना, वही अनुसूचित जाति का 20 रुपये प्रति महीना है।
उन्होंने बताया कि पेयजल व सीवरेज संबंधित शिकायत निवारण हेतु विभाग ने टाॅल फ्री नं 1800-180-5678 जारी किया है जिस पर हर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवाकर उसका निपटान कर सकता है। इस मौके पर बीआरसी चंद्रशेखर, फिटर पंकज, ट्यूबल ऑपरेटर भगवान दत्त, रामभूल मौजूद रहे।