{"_id":"669c377fe987f9b184029e94","slug":"33-thousand-cheated-in-the-name-of-sending-money-to-the-account-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435071-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खाते में रुपये भेजने के नाम पर ठगे 33 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खाते में रुपये भेजने के नाम पर ठगे 33 हजार
Sun, 21 Jul 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गूगल पे के जरिये महिला के खाते में दो हजार की बजाय 20 हजार रुपये डालने का फर्जी मैसेज भेजकर अज्ञात आरोपी ने 33 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव कसौर निवासी संजय ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह हिमाचल प्रदेश में नमक बेचने का काम करता है। 15 जुलाई को उसकी पत्नी रिंपी रानी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे उसके पापा के दो हजार रुपये देने हैं। ऐसा कहकर आरोपी ने रिंपी का गूगल पे नंबर ले लिया। उसके बाद उसकी पत्नी के खाते में एक रुपया भेज दिया। फिर कुछ समय बाद 20 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेज दिया।
इसके बाद आरोपी ने कहा कि आपके खाते में गलती से 20 हजार रुपये डाल दिए हैं और 18 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा। रिंपी ने उसके बताए हुए नंबर पर 18 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। आरोपी ने कहा कि आपके वापस किए हुए 18 हजार रुपये उसके पास नहीं आए हैं और दोबारा 15 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने धोखाधड़ी करके 33 हजार रुपये हड़प लिए। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।