{"_id":"66907ed1e16353967e0cb445","slug":"33-complaints-in-the-camp-13-resolved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428934-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 33 शिकायतें, 13 का निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 33 शिकायतें, 13 का निपटान
Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को आयाेजित समाधान शिविर में एसपी उपासना व एडीसी सी जया श्रद्धा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें 33 शिकायतें आई और 13 का मौके पर निपटान किया गया। अन्य को लेकर अधिकारियों को समाधान करवाने के दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
शिविर में आए मालखेड़ी निवासी ईशम सिंह ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में मुखिया को बदलाना चाहता था, जिसे लेकर वह काफी दिन से परेशान था। वीरवार को वह समाधान शिविर में आया और अधिकारियों ने उसकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया। समाधान पाकर ईशम सिंह ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर डीडीपीओ कंवर दमन, डीआरओ चंद्रमोहन, एडवोकेट शक्ति सौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलायत में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
जिला स्तर के अलावा उप मंडल स्तर भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित शिविर में एसडीएम सत्यवान मान ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर के दौरान 22 शिकायतें दर्ज हुई, इसमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में ज्यादा चक्कर ना लगवाएं व उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करें।
पीपीपी की त्रुटियां अब गांवों में होंगी ठीक, लगाए गए शिविर ः सीवन। अतिरिक्त उपायुक्त के आदेशानुसार खंड सीवन के सभी गांवों में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। खंड समन्वयक हरविन्द्र सिंह ने बताया खंड सीवन के सभी गांवों में यह परिवार पहचान पत्र को ठीक करने के लिए शिविर लगाया गया है। संवाद