{"_id":"5c6ef90ebdec22738813c0e1","slug":"31550776590-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि अंबेडकर आंदोलन हरियाणा के बैनर तले किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि अंबेडकर आंदोलन हरियाणा के बैनर तले किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर में उतरने वालों की अनदेखी पर भड़के लोग
- आदि आंबेडकर आंदोलन हरियाणा के बैनर तले किया प्रदर्शन
फोटो नंबर 1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आदि आंबेडकर आंदोलन हरियाणा के लोग पहले जवाहर पार्क में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक से होते हुए लघु सचिवालय में डीसी के नाम एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार ईश्वर सिंह को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि सीवर मैन सीवर की सफाई करके समाज को बीमारियों से बचाता है। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए सेवा देता है। आज वही सीवर मैन अनदेखी का शिकार हो रहा है। जिसके कारण हर वर्ष सीवर मैन सीवर में दम घुटने से मर रहे हैं। पूरे देश में 22 हजार से ज्यादा सीवर मैन मरते हैं। उन्होंने बताया कि सीवर मैन की तरफ न तो सरकार का, न किसी राजनीतिक पार्टी का और न ही किसी सामाजिक संस्था का कोई ध्यान है। सीवर मैन पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीन आते हैं। उस विभाग का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि सीवर मैन की रेगुलर भर्ती करके उनको प्रशिक्षण दिया जाए। बंद पड़े सीवर को उस विभाग के इंजीनियर को साथ लेकर ही खोलना चाहिए। अगर इस दौरान सीवर मैन की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार से एक को स्थाई नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इन मांगों को लेकर आदि धर्म समाज के दर्शन रत्न रावण द्वारा 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र, गंगाधर आंबेडकर, किदार सिंह, ऊषा मचल, उमा देवी, ज्योति, तमन्ना, अनू, पूजा देवी, बंटी, प्रियंका, नेहा, आशा, संजना, मंदीप, सुनील, सुमित, राहुल, अंकित, सुखरति, गौरव रति, राजू, राहुल, विकास, सुनीता, मुस्कान, शीला, जगीर सिंह मौजूद रहे।