फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्यौदा के खेतों में बिजली के खंभों के लिए मुआवजे की मांग

प्यौदा के खेतों में बिजली के खंभों के लिए मुआवजे की मांग

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्यौदा के खेतों में बिजली के खंभों के लिए मुआवजे की मांग
प्यौदा के खेतों में बिजली के खंभों के लिए मुआवजे की मांग
विज्ञापन

फोटो नंबर 22
कैथल। गांव प्यौदा के खेतों में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में ग्रामीण एसडीएम कमलप्रीत कौर से मिले। सरपंच प्रतिनिधि राममेहर सिंह, होशियार सिंह, ओम सिंह, दरबारा सिंह, कृष्ण कुमार, ज्ञानी राम, राजिंद्र सिंह, नरेश कुमार, मनोज कुमार, चांद राम, कृष्ण ढुल ने बताया कि गांव प्यौदा में वर्ष 2017 में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण 80 एकड़ फसल जल गई थी। किसानों द्वारा मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाई गई। परंतु प्रशासन द्वारा अभी तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में बिजली विभाग 132 केवी के खंभें लगाए जा रहे है। जिसके कारण किसानों के पास खेती योग्य भूमि बहुत कम रह जाती है। बिजली विभाग द्वारा 11 खंभे लगाने है। विभाग द्वारा बिना मुआवजा के खंभे लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे लगाए जाने से शार्ट सर्किट के कारण उनकी फसलों में आग लग जाती है। आग लगने पर सरकार द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि गांव प्यौदा में मंगलवार को समस्या का मौका मुआयाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed