फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पीएनडीटी कमेटी की बैठक हुई

पीएनडीटी कमेटी की बैठक हुई

Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीएनडीटी कमेटी की बैठक हुई
पीएनडीटी कमेटी की बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीन कुरुक्षेत्र शिफ्ट करने की दी अनुमति
विज्ञापन

फोटो संख्या-14
कैथल। डा. रेनु चावला की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला में लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न 50 विद्यालयों में रखे गए ड्रॉप बाक्स को नियमित रूप से चेक करने बारे भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में निर्माण मैटरनिटी अस्पताल एवं उम्मीद इनफर्टीलिटी सेंटर कैथल की अल्ट्रासाउंड मशीन को कुरुक्षेत्र शिफ्ट करने की अनुमति दी गई। इसके लिए इस मशीन को सील करके कैथल से भेजा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कुरुक्षेत्र में भी यह मशीन लगाने से पहले इसकी सील की जांच की जाए। इसके अतिरिक्त संजीवनी अस्पताल अंबाला रोड का भी इको अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीकरण बारे भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों द्वारा संबंधित दस्तावेजों के अवलोकन के बाद इसके नवीकरण की सहमती जताई। इस मौके पर डा. अनिल अग्रवाल, नीता रानी, डा. आंचल, जिला ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रामप्रसाद बंसल, अधीक्षक बलवान सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed