{"_id":"5bdc9ecebdec2269a414fd7c","slug":"31541185230-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के हितों की लड़ाई लडने के लिए इनेलो वचनबद्ध: माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के हितों की लड़ाई लडने के लिए इनेलो वचनबद्ध: माजरा
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए इनेलो वचनबद्ध : माजरा
कहा: इनेलो-बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा का उखाड़ेगा तंबू
फोटो संख्या-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध है। किसान के खेत को पानी मिले उसके लिए एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए फिर से आंदोलन किया जाएगा। माजरा आज 3 नवंबर को चंदाना गेट स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
इनेलो नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आए 2 साल का वक्त हो चला है, लेकिन ये खेदजनक है कि भाजपा भी कांग्रेस की भांति नहर निर्माण के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। प्रदेश सरकार ने दादूपुर नलवी और मेवात कैनाल के निर्माण के लिए भी कोई पहल नहीं की। सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही कर्जे की मार झेल रहा था, उस पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने उसकी कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों को दोहराते हुए कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसान, गरीब व छोटे दुकानदारों के ऋण माफ किए जाएंगे साथ ही किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल समाप्त और घरों में बिजली के बिल आधे कर दिए जाएंगे। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, हलका प्रधान संजीव छौत, जिप्पी शोरेवाला भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।