{"_id":"5bc78455bdec226970456b8b","slug":"31539802197-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्यावन हजार मंत्रों द्वारा करवाई जाएगी मां भगवती की विशेष पूजा-जैऩ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्यावन हजार मंत्रों द्वारा करवाई जाएगी मां भगवती की विशेष पूजा-जैऩ
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्यावन हजार मंत्रों का जाप कर होगी मां भगवती की विशेष पूजा : जैन
फोटो संख्या-26
गुहला-चीका। प्रमुख समाज सेवी ट्रस्ट मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन की एक अहम बैठक ट्रस्ट के कार्यालय में सम्पन्न हई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने की। उन्होंने बताया कि शहर की सुख-समृद्धि व शहर के व्यापार हेतु मां भगवती की अखंड जोत राम नवमी से लेकर चौदस तक प्रज्ज्वलित की जाएगी। इस अवसर पर कैथल से विशेष आमंत्रित आचार्य विजय अत्री के नेतृत्व में 9 ब्राह्मणों के द्वारा इक्यावन हजार मंत्रों का जाप किया जाएगा। जैन ने बताया कि यह पूजा 18 अक्तूबर से लेकर 23 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 अक्तूबर चौदस के पावन अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष यज्ञ का आयोजन कर नौ कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया जाएगा। बैठक में अनिल गर्ग, गगन गोयल, कृष्ण कुमार जैन, अमित गोयल, जोनी गोयल, अमृत लाल, चुन्नी, मोती राम भी मौजूद थे।