फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विश्वकर्मा जयंती के रुप में मनाया जाएगा श्रम दिवस

विश्वकर्मा जयंती के रुप में मनाया जाएगा श्रम दिवस

Sun, 09 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती के रुप में मनाया जाएगा श्रम दिवस
विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाएगा श्रम दिवस : नायब सैनी
विज्ञापन

कैथल पहुंचे श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी, कहा- 17 सितंबर को करनाल में होगा कार्यक्रम
फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को करनाल में श्रम दिवस को विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्रमिकों के कल्याण की अनेक योजनाओं की घोषणा करेंगे। विश्वकर्मा से सभी श्रमिकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा सभी श्रमिक/कारीगर उनकी पूजा करते हैं।

नायब सैनी स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम गरीब व्यक्ति के कल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गत वर्ष सोनीपत में आयोजित ऐसे ही कार्यक्रम में श्रमिकों के कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी, जिनका आज प्रदेश के श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने गत दिनों सरकार व संगठन द्वारा मोरनी हिल में किए गए मंथन के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि मोरनी हिल में संगठन व सरकार के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने बारे विचार-विमर्श किया गया, ताकि लोगों को और ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों जायज मांगों पर बात करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। गत दिनों माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए एक फैसले से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने इनेलो द्वारा एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा बंद के आह्वान के संदर्भ में प्रश्न पर कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बंद के आह्वान को पूरी तरह से नकार दिया है। इनेलो के शासन काल के दौरान प्रदेश में भय का माहौल था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक में विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक ढांड, सुभाष हजवाना, संजय भारद्वाज, शैली मुंजाल, रामपाल राणा, कमलेश ढांडा, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, सुरेश क्योड़क, बाबू राम सैनी, रोशन लाल सैनी पूंडरी, धीरेंद्र क्योड़क सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed