{"_id":"5b5cbc744f1c1b05468b4b18","slug":"31532804212-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में कार्रवाई न करने पर लोगों ने कैथल-पटियाला मार्ग जाम किया
तीन घंटे तक बंद रहा कैथल-पटियाला मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सीवन निवासी एक युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार सुबह लोगों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर स्थित सीवन थाने के सामने जाम लगा दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने लगातार तीन घंटे तक इस रास्ते को बंद कर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम लगा रहे लोगों की ओर से जिला पार्षद रतिराम ने कहा कि एसएचओ भ्रष्टाचारी है। वह उन्हें न्याय नहीं दिलाएंगे। इसलिए उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए। इस कार्रवाई के लिए डीएसपी सुल्तान सिंह ने मृतक के परिजनों से तीन दिन का समय मांगा और उन्हें विश्वास दिलाया की उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी की अगर उन्हें न्याय दिलाने में देरी की तो तीन दिन बाद पूरा गांव सड़क पर होगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
लोगों ने जाम के दौरान पुलिस पर रिश्वत लेने व मामले को दबाने का आरोप लगाया। परिजनों के तीखे तेवरों को देखते हुए सीवन थाना प्रभारी थाने से बाहर नहीं आए। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देख सीवन पुलिस ने सूचना डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी गुहला चीका, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह है मामला : मृतक विजय के चाचा ईश्वर चंद ने थाना सीवन में 19 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें उसने कहा कि 18 जुलाई दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर उसका भतीजा विजय कुमार गांव के संजय कुमार, संदीप कुमार, अभिषेक, रोहित, मनीष वासी सीवन और दीपक वासी दुब्बल के साथ गांव मलिकपुर के एरिया में नहर पर नहाने के लिए गए थे। जिसमें उसका भतीजा शाम तक घर नही पहुंचा तो उन्होंने विजय की तलाश शुरू की जो पता चला की उपरोक्त सभी ने नहर के पुल पर इकट्ठे बैठ कर शराब पी और शराब पीते हुए उनका विजय के साथ झगड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने विजय के सिर पर शराब की बोतल मारी जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसको नहर में फेंक कर मौके से फरार हो गए। विजय के परिजनों ने विजय की नहर में काफी दूर तक तलाश की काफी कोशिश की बाद विजय का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
दूसरी ओर एसएचओ सीवन ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। वे दो दिन से कोर्स पर गए हुए थे। मामले की जांच जारी है। निष्पक्ष जांच कर हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो संख्या-31