{"_id":"5b3e62024f1c1b00278b4a66","slug":"31530814978-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खराल में खेत के रास्ते को लेकर उपजे विवाद में गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खराल में खेत के रास्ते को लेकर उपजे विवाद में गोली मारी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी और गंडासियों से हुए हमले में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल, आठ के खिलाफ मामला दर्ज
गांव खराल में खेत के रास्ते को लेकर उपजे विवाद में गोली मारी
लाठी व गंडासियों से हुए हमले में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल, आठ के खिलाफ मामला दर्ज
फोटो नंबर-33
गुहला चीका। बुधवार देर शाम गांव खराल में खेत के रास्ते को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली सामने खड़े व्यक्ति को लगी। वहीं दोनों पक्षों के अन्य लोगों के बीच चली लाठियां व गंडासियों में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को पटियाला, कैथल व गुहला के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। खराल निवासी कंवलजीत सिंह पुत्र गुरध्यान सिंह की तरफ से चीका थाना में शिकायत दी में बताया गया है कि बुधवार शाम को वह गांव में अपने बाड़े के पास खड़ा था कि उसी समय गुरध्यान सिंह, गौंडा, भान सिंह, सिमी, जसनजोत सिंह, पम्मी, मलकीत कौर व सरणजीत कौर वहां आए और उसे ललकारते हुए कहा कि हम तुम्हें खेत का रास्ता लेने का मजा चखाते हैं। शिकायत में बताया कि तभी गुरध्यान सिंह ने हाथ में थामे रिवाल्वर से उस पर फायर कर दिया, गोली कंवलजीत सिंह की जांघ में लगी। शिकायत में बताया कि दूसरे लोगों ने लाठी व गंडासियों से हमला कर उसके परिजन लाभ सिंह, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह, गुरदयाल सिंह, महेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीका थाना में तैनात एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि कंवलजीत सिंह की शिकायत पर गुरध्यान सिंह, गौंडा, भान सिंह, सिमी, जसनजोत सिंह, पम्मी, मलकीत कौर व सरणजीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 341, 307 व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मनबीर सिंह ने बताया कि इस झगड़े में दूसरे पक्ष के गुरध्यान सिंह, गौंडा, जसनजोत सिंह भी घायल हुए है। मनबीर सिंह बताया कि घायलों के ब्यान दर्ज करने के लिए पुलिस पार्टियां रवाना हो गई है। पूरा मामला जांच के बाद ही साफ हो पाएगा