फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जदों वोट लेवणै हण तां........पैर पकड़दा सी.....हुण नाली नूं ठीक कराण आंख्या तां खैंदां ए....मैं काग्रेंसी हां कुछ नहीं कर सकदा

जदों वोट लेवणै हण तां........पैर पकड़दा सी.....हुण नाली नूं ठीक कराण आंख्या तां खैंदां ए....मैं काग्रेंसी हां कुछ नहीं कर सकदा

Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जदों वोट लेवणै हण तां........पैर पकड़दा सी.....हुण नाली नूं ठीक कराण आंख्या तां खैंदां ए....मैं काग्रेंसी हां कुछ नहीं कर सकदा
जदों वोट लेवणै हण तां........पैर पकड़दा सी.....हुण नाली नूं ठीक कराण आंख्या तां खैंदां ए....मैं काग्रेंसी हां कुछ नहीं कर सकदा
विज्ञापन

चिचिड़ान मोहल्ला निवासियों ने समस्या पर कार्यकारी चैयरमेन पवन थरेजा को जमकर कोसा
कहा-पहलां तां.....राधे-राधे करदा सी....हुण कैंहदां तुसी सीएम नुं वी आख लवो तां वी तुहाडी समस्या तां हल नई हौंवणां...
कार्यकारी चेयरमैन ने हका-समस्या गंभीर, लेकिन कोई ठेकेदार ठेका लेने को तैयार नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा के वार्ड नंबर 25 में माता गेट स्थित चिड़चिड़ान मोहल्ला में लगभग 200 घरों में सीवरेज न होने के कारण लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। एक तो सीवरेज नहीं, जो नालियां हैं, वे भी बदहाल हैं। इस कारण लोगों को सुबह उठकर दिन की शुरुआत स्वच्छता की बजाए अस्वच्छता के साथ होती है। नालियों की खस्ता हालत के कारण पानी अब मकानों में रिसने लगा है। कई मकान गिरने के कगार पर हैं। कालोनी वासियों का कहना है वार्ड में पार्षद पवन थरेजा हैं, जो वर्तमान में नगर परिषद के कार्यकारी चैयरमेन भी हैं। उन्हें इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन इसके बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
कालोनी वासी महिला सरोज ने थरेजा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जदों थरेजे ने वोट लवणै हण तां........पैर पकड़दा सी.....हुण नाली नूं ठीक कराण आख्या तां खैंदां ए....मैं काग्रेंसी हां कुछ नहीं कर सकदा। मैरे हथ च ऐह कम करवाणां कौणी। वहीं दूसरी महिला कविता ने कहा कि पहलां तां.....राधे-राधे करदा सी....हुण कैंहदां तुसी सीएम नु वी कहलों तां वी तुहाडी समस्या तां हल नहीं हौंवणां...।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी की महिला किरण ने कहा जो पार्षद गली वालों की एक लाइट तक भी नहीं लगवा सकता तो वो नाली और सीवरेज का निर्माण कहां से करवाएगा। कविता ने कहा कि उसका घर नाली के साथ लगता है जब पार्षद ने इसे ठीक नहीं करवाया तों मैंने खुद रुपये लगकर इसे ठीक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पूनम ने कहा कि वे नगर परिषद में भी समस्या को लेकर छह बार शिकायत कर चुके है। लेकिन नपा में भी डॉ. पवन थरेजा कार्यकारी चैयरमेन था तो भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वे महिलाओं को भी सीधा जवाब देते हैं और कहते हैं कि सीएम विंडो में भी अपनी शिकायत लगाएंगे, तो भी आपकी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा। वे समस्या के समाधान का आश्वासन देकर पिछले छह महीने से टरका रहा है।
कॉलोनी वासी कृपाल जांगड़ा ने कहा कि पार्षद की लापरवाही के कारण यहां करीब 150 घरों के लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। कई घरों की दीवारों में नाली का पानी घुस रहा है, इसकी दीवारें गिरने की कगार पर है। सभी कालोनी वासी डीसी मैडम से भी प्रार्थना करते हैं कि वे इस कालोनी की समस्या के बारे में भी जानकारी हासिल कर इसका समाधान करें।
पार्षद के खिलाफ सीएम विंडो में देंगे शिकायत: कालोनी निवासी प्रियंका, वैशाली, कविता, संतोष, सरोज, ऊषा, अनीता व बलवान ने कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे सीएम विंडो में पार्षद के खिलाफ शिकायत देंगे। इससे पहले गली के लिए 10 लाख रुपये का टेंडर लगा था, लेकिन उसके बावजूद यहां कोई काम नहीं हुआ है।

समस्या वास्तविक, लेकिन ठेकेदार टेंडर नहीं ले रहे: वार्ड के पार्षद और नपा के कार्यकारी चैयरमेन डॉ. पवन थरेजा ने कहा कि इस गली में सीवरेज की समस्या का बड़ा कारण गली के कम चौड़ा होना है। नियमानुसार आठ फुट से कम चौड़ाई वाली गली में सीवरेज की अलग लाइन नहीं होती। इसके लिए अलग से प्रस्ताव पास होता है। रही नाली की समस्या की बात तो यह समस्या काफी गंभीर है। नाली की समस्या के लिए दस बार ठेकेदार को दौरा करवाया गया, लेकिन कमाई से अधिक खर्चा होने के कारण कोई भी ठेकेदार इस कार्य को करवाने के लिए राजी नहीं। कल ही दूसरे ठेकेदार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। एक या दो दिन में गली को नए सिरे से बनाना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed