{"_id":"5ab000f64f1c1b3a058b6179","slug":"31521484022-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंडल अधिकारी अपने अडिय़ल रवैये पर कायम, कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंडल अधिकारी अपने अडिय़ल रवैये पर कायम, कर्मचारियों में रोष
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के अड़ियल रवैये पर कर्मचारियों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना डीएफओ कार्यालय पर बारहवें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विजय शर्मा ने की। मंच संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया। जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि वन मंडल अधिकारी अपने अड़ियल रवैये पर कायम है। वन मजदूरों के झूठे, अनाप शनाप पत्राचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 21 मार्च को डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 24 मार्च को वन मंत्री के निवास पर गुड़गांव में पूरे हरियाणा के वन मजदूर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। उन्होंने बताया कि यदि वन मजदूरों की जायज मांगों का निपटारा जल्दी नहीं किया गया तो बहुत बडेे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील, आशा वर्कर, भट्ठा मजदूर, भवन निर्माण मजदूर, एसकेएस, सीटू सभी संगठन वन विभाग मजदूरों का समर्थन करेंगे।
जिला सचिव नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सीटू के प्रधान सत्यवान व मिड डे मील के संगठन ने भी वन मजदूरों की मांगों का समर्थन दिया। जब तक धरना चल रह है तब तक किसी भी उच्च अधिकारी को इंस्पेक्शन करने के लिए वन कॉम्प्लैक्स में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस मौके पर सीटू प्रधान सत्यवान, मिड डे मिल वर्कर प्रधान सरोजबाला, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर यूनियन के प्रधान कुलदीप किठाना, रेंज प्रधान चंदगी राम, रेंज सचिव सरस्वती पवन कुमार आदि मौजूद रहे।