फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मांगो के समर्थन में एकजुट हुए रिटायर्ड कर्मचारी

मांगो के समर्थन में एकजुट हुए रिटायर्ड कर्मचारी

Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मांगो के समर्थन में एकजुट हुए रिटायर्ड कर्मचारी
मांगों के समर्थन में एकजुट हुए रिटायर्ड कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने बुधवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर राजीव गांधी विद्युत सदन में धरना दिया। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

राज्य उपप्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार ने अभी तक बोर्ड, निगम, कॉर्पोरेशन व विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग अनुसार वेतन नहीं दिया गया। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पेंशन में लाभ भी नहीं दिया गया है। जिन कर्मचारियों की नोटिफिकेशन जारी भी की है उनकी पेंशन न तो बैंकों ने फिक्स की और न ही ट्रेजरी ने। अभी भी ज्यादातर रिटायर्ड कर्मचारी बैंकों व ट्रेजरी के चक्कर काट रहे हैं। ब्लाक प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि सरकार ने 29 मार्च को रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ जो वादा किया था उसका पत्र भी अभी तक जारी नहीं किया। ब्लाक सचिव कलायत मास्टर रमेश चन्द्र ने सरकार द्वारा कैशलेस मेडिकल सुविधा न देने, फिक्स मेडिकल भत्ता न बढ़ाने पर सरकार की निंदा की। जिला संयोजक धुप सिंह सिरोही ने मांग की कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को 80 यूनिट बिजली फ्री, विकलांग भत्ता, शिक्षा भत्ता दे। इस मौके पर रतन लाल शर्मा, प्रेम मालिक, पाल सिंह मटोर, जसबीर सिंह, जरनैल सिंह, सुरेश, शिव चरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed