{"_id":"66aac9e742277d78f3058a64","slug":"284-players-will-participate-in-khel-mahakumbh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-443059-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल महाकुंभ में 284 खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल महाकुंभ में 284 खिलाड़ी होंगे शामिल
Thu, 01 Aug 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार से होगा। इसी कड़ी में इन प्रतियोगिताओं में कैथल जिले के 284 खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल महाकुंभ के पहले चरण की प्रतियोगिता का समापन 28 जुलाई को हुआ था। इसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते थे। इस बार भी खेलों में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से ज्यादा संख्या में पदकों की उम्मीद की जा रही है।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजरानी ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा की ओर से जारी किए पत्र के अनुसार राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की खेल प्रतियोगिता एक से तीन अगस्त तक विभिन्न जिलों में होंगी। इनमें जिले के लगभग 284 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसमें 150 लड़के व 134 लड़कियां शामिल हैं।
पहली से तीन अगस्त तक पंचकूला, करनाल, गुरुग्राम व अंबाला जिले मेंं ये खेल मुकाबले होंगे। पंचकूला में होने वाली प्रतियोगिता में जिले की 70 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। इसमें बेडमिंटन में चार लड़के व चार लड़कियां शामिल होंगे। बास्केटबाॅल में 12 लड़के व 12 लड़कियां भाग लेंगे। हॉकी में 18 लड़कियां हिस्सा लेंगी। मुक्केबाजी में 10 लड़के व 10 लड़कियां भाग लेंगे। करनाल जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं में 89 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। तलवारबाजी में छह-छह लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। हैंडबॉ़ल में 16 लड़के व 16 लड़कियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
टेनिस में पांच लड़के व पांच लड़कियां भाग लेंगे। क्रिकेट में 15 लड़के व 15 लड़कियां हिस्सा लेंगे। गुरुग्राम में होने वाली प्रतियोगिताओं में 87 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। तीरंदाजी में आठ लड़के व तीन लड़कियां भाग लेंगी। एथलेटिक्स में 28 लड़के व 24 लड़कियां हिस्सा लेंगी। सोहना में होने वाली कबड्डी प्रतियोगगिता में 12 लड़के व 12 लड़कियां भाग लेंगीे। अंबाला में होने वाली प्रतियोगिता में 38 लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। टेबल टेनिस में पांच लड़के व पांच लड़कियां भाग लेंगी।
भारोत्तोलन में छह लड़के व चार लड़कियां हिस्सा लेने के साथ फुटबाॅल में 18 लड़के भाग लेंगे। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने कहा कि अधिकतर खिलाड़ी बुधवार को रोडवेज की सरकारी बसों में अपने प्रशिक्षकों के साथ रवाना हो गए हैं। इस दौरान सभी प्रशिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वहां पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खाने पीने व रहने की कोई समस्या न आने दें।