{"_id":"670ee24d95830bcd980acaf4","slug":"28-thousand-rupees-stolen-from-galley-in-sevan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-499841-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में गल्ले से 28 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में गल्ले से 28 हजार रुपये चोरी
Wed, 16 Oct 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा सीवन में एक दुकान से चोर 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन के रामप्रसाद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कस्बा के कैथल रोड पर सीमेंट की दुकान करता है। आरोप है कि 14 अक्तूबर को तीन युवक पास आए। इनमें से दो व्यक्तियों ने उसे बातों में उलझा लिया और तीसरा युवक उसके गल्ले में रखे 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद