फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   27 infected cases of dengue have arrived

Kaithal News: डेंगू के आ चुके 27 संक्रमित केस

Sat, 02 Nov 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
27 infected cases of dengue have arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। पिछले साल जिले में डेंगू के 118 केस आए थे और इस बार 27 केस सामने आ चुके है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है, ताकि मरीजों का इलाज अच्छे से हो सके। वहीं, डेंगू बुखार के लक्षण मिलने पर लोगों को जिला नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच निशुल्क होती है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी 600 रुपये का दाम निर्धारित किया हुआ है। यदि कोई लैब संचालक इससे अधिक दाम लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है। नगर पालिका की ओर से जल्द ही फॉगिंग का कार्य भी होना है। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

फिलहाल जिलेभर स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों पूरी बाजू और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed