फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25-year-old youth killed, two injured in face-to-face collision between car and bike

कार व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
25-year-old youth killed, two injured in face-to-face collision between car and bike
गुहला-चीका। चीका-पटियाला रोड पर गांव कमहेड़ी के पास कार व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई व चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई गुलाब सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई धर्मवीर बलबेहड़ा में काम करता था। शुक्रवार को वह काम से छुट्टी कर बाइक पर अपने साले टिंकू व उसके चार वर्षीय बच्चे के साथ नया गांव (पंजाब) की तरफ जा रहा था। जब वे गांव कमहेड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गुलाब सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद घायलों को चीका के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसके भाई धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। चीका पुलिस ने गुलाब सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed