फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 thousand rupees were taken out from his pocket.

Kaithal News: जेब से निकाले 25 हजार रुपये

Sat, 17 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees were taken out from his pocket.
कैथल। बस अड्डा पर एक युवक के 25 हजार रुपये निकाल लिए। गांव बालू निवासी जोगिंद्र ने बताया कि तीन जनवरी को उसकी भतीजी का दिल्ली पुलिस का पेपर था। उसको छोड़ने के लिए बस अड्डा कैथल आया था। सवा 12 बजे उसकी भतीजी को कैथल से कुरुक्षेत्र जाने वाली बस में बिठाने लगा। उसके लोवर की दाईने जेब में 25 हजार रुपये थे। बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण खिड़की के पास से चोर उसकी जेब की चेन खोलकर रुपये निकाल कर भाग गए। जैसे रुपये चोरी होने का पता चला तो आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोर की तलाश नहीं हो सकी। वह रुपये भी नहीं मिले। अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवादसटोरिया गिरफ्तार, 3300 रुपये बरामद
विज्ञापन

कैथल। थाना चीका पुलिस ने एक सटोरिये को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 3300 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना चीका पुलिस प्रभारी पीएसआई अमन कुमार की टीम को सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली की पुरानी सब्जी मंडी के बगल वाली सड़क पर एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी वार्ड नं 17 चीका निवासी सतबीर सिंह को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed