फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 thousand duped by sending fake message of depositing money in the account

Kaithal News: खाते में रुपये जमा करने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगे 25 हजार

Tue, 17 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
25 thousand duped by sending fake message of depositing money in the account
कैथल। बालू गांव के विनोद से खाते में रुपये जमा करने का फर्जी मैसेज भेजकर 25 हजार ठग लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। विनोद ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कहा कि गलती से 25 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। जब उसने मैसेज चेक किया, तो देखा कि उसके पास रुपये आने का मैसेज आया हुआ था। कॉलर ने कहा कि रिश्तेदार पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। गलती से आए हुए पैसे वह वापस कर दे। वह झांसे में फंस गया और 25 हजार रुपये गूगल पर पे कर दिए। बाद में ठगी का पता चला। कलायत थाना के जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed