फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 lakh rupee fraud to send america

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupee fraud to send america
महिला को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने उसके परिवार से 25 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूंडरी निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गुरु ब्रह्मानंद कॉलोनी निवासी शुभम के साथ जान-पहचान थी। एक दिन आरोपी शुभम उनके घर आया और उसे अमेरिका भेजने के लिए उसके पति से बातचीत की। वह विदेश जाने के लिए राजी हो गई। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर उसके परिवार से 25 लाख रुपये ले लिए। जब काफी समय तक आरोपी ने उसे अमेरिका नहीं भेजा तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी टालने लगा। फोन उठाना भी बंद कर दिया। पांच जनवरी को जब वह अपने रुपये वापस लेने के लिए आरोपी के घर गई तो अपशब्द कहे। अब न तो वह उसे विदेश भेज रहा है और न ही रुपये वापस दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed