फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 complaints in the camp, 14 resolved on the spot

Kaithal News: शिविर में 25 शिकायतें, 14 का मौके पर किया समाधान

Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
25 complaints in the camp, 14 resolved on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को डीसी प्रशांत पंवार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 25 शिकायतें आईं। इनमें से 14 का मौके पर समाधान किया गया वहीं अन्य के लिए अफसरों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में आने वाले लोगों को शिकायतों को गंभीरता से सुने और पूरी संवेदनशीलता के साथ इनका समाधान करे। किसी नागरिक के आवेदन में संबंधित दस्तावेजों की कमी है तो उसे पूरा करवाएं, ताकि शिकायत का जल्द निपटान हो सके। शिविर के दौरान एडीसी सी जया श्रद्धा, डीएमसी सुशील कुमार, डीएसपी उमेद व डीआरओ चंद्रमोहन ने अपने अपने विभाग से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सिंचाई, पुलिस आदि से संबंधित 25 शिकायतें आई।

कैथल के वार्ड नंबर 20 से आई कृष्णा व सोनू बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए समाधान शिविर में आए। जहां संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पोर्टल पर चैक किया तो दोनों आवेदक इस योजना का लाभ लेने के लिए सक्षम पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि उनका बीपीएल कार्ड बन गया है और अगले महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिस पर दोनों आवेदक संतुष्ट नजर आए। वहीं गांव दुब्बल निवासी शमशेर सिंह अपनी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए आया। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उसका नाम मुख्यालय से आ चुका है, जल्द ही आपकी पेंशन लग जाएगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार कैथल से कर्मजीत, छोटी, साकरा निवासी कमला तथा सजूमा निवासी रामपाल आदि परिवार पहचान पत्र में अपनी आय ठीक करवाने के लिए शिविर में आए। जहां संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनसे शपथ पत्र लिया और उन्हें बताया कि जल्द ही आपके घर विभाग की टीम आएगी और आय को सत्यापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका में 23 शिकायतें

गुहला-चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला-चीका कार्यालय में आयोजित समाधान शिविरन में एसडीएम कृष्ण कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी। एसडीएम ने बताया कि आज समाधान शिविर में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान किया गया, बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, इत्यादि से संबंधित समस्याएं ज्यादा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed