फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 buffaloes were taken...not given 21 lakhs

25 भैंस ले गए...नहीं दिए 21 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
25 buffaloes were taken...not given 21 lakhs
कैथल। गांव भानपुरा में डेयरी चला रहे एक व्यक्ति से तीन आरोपी 25 भैंस ले गए। और करीब 21 लाख रुपये कीमत की धनराशि नहीं लौटाई। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भानपुरा निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह गांव में अपनी आजीविका चलाने के लिए दूध की डेयरी का काम करता है। वर्ष 2016 में गोहाना के गांव हसनगढ़ निवासी सोनू व मोनू, देवपुरी कालोनी निवासी काली उसके पास आए। इन तीनों ने उससे कहा कि वे उसे भैंसे दे दे। वह भैंसों की कीमत 15 दिन में दे देंगे। आरोपी उससे छह भैंसे ले गए और पैसे दे गए। इसके कारण तीनों पर विश्वास हो गया। इसके बाद अक्तूबर 2017 में फिर उसके पास आए। वे उससे छह भैंसे ले गए जिनकी कीमत करीब पांच लाख थी। इसके बाद भी पूरे पैसे दे गए। इसके बाद नवंबर, 2018 में आए और 4 लाख 80 हजार रुपये में पांच भैंस ले गए। इसके बाद अप्रैल, 2019 में 6 भैंस ले गए। इस बार वे दो भैंसों की कीमत दे गए। इस तरह से कई बार में वे उसके पास से25 भैंस ले गए, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये हो गई। सोनू और मोनू की ओर आठ लाख व काली की ओर 14 लाख रुपये बकाया हैं। काफी इंतजार के बाद आरोपियों ने अप्रैल 2021 में उसे एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 30 जनवरी 2022 को उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे पैसे देने से पूरी तरह से इंकार कर गए। उसने तीन मार्च 2022 को पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जब उसकी कोई सुनवाई नहीं की तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed