फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 bags of rice stolen from truck, four accused arrested

Kaithal News: ट्रक से चुराए थे 25 कट्टे चावल, चार आरोपी काबू

Fri, 31 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
25 bags of rice stolen from truck, four accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) कैथल ने चलते ट्रक का तिरपाल काटकर 25 कट्टे चावल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड जींद रोड कैथल निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी बाला जी ट्रांसपोर्ट के नाम से जींद रोड पर दुकान है। 15-16 अक्तूबर की रात को उसकी दुकान से एक ट्रक चावल लोड कर सोनीपत की ओर जा रहा था। जब ट्रक खनौरी रोड अंडरब्रीज के पास पहुंचा, तो अज्ञात लोगों ने पीछे से तिरपाल काटकर 25 कट्टे चावल चोरी कर लिए।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना शहर कैथल में मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद को सौंपी गई। टीम में एचसी देवेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने कार्रवाई करते हुए सैंसी बस्ती निवासी बंटी, राजीव कॉलोनी निवासी तिलक, जाखौली अड्डा निवासी गजल और प्योदा रोड निवासी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा 14 कट्टे चावल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed