{"_id":"6244bf37405bc34c72556e78","slug":"24-students-got-the-question-paper-late-by-40-minutes-kaithal-news-knl103409246","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी में परीक्षा केंद्र की लापरवाही के चलते 24 विद्यार्थियों को 40 मिनट देरी से मिले प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी में परीक्षा केंद्र की लापरवाही के चलते 24 विद्यार्थियों को 40 मिनट देरी से मिले प्रश्न पत्र
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हुईं। पूंडरी में परीक्षा में पारदर्शिता के दावों की पोल खुलती नजर आई। एएस स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई के 27 में से 24 विद्यार्थियों को लगभग 40 मिनट देर से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र दिए गए। इसको लेकर ग्रीन स्कूल और परीक्षार्थियों ने रोष जताया। छात्राओं का कहना है कि अब अगले विषयों की परीक्षा भी तनाव में देनी पड़ेगी। वे इसकी शिकायत लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश चंद्र कौशिक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई करने और उनको ग्रेस मार्क्स देने की मांग की। बीईओ पूंडरी को दी शिकायत में विद्यार्थियों ने बताया कि उनके स्कूल के 29 छात्र-छात्राएं हिंदी विषय का पेपर देने आए थे। उनमें 24 एक कमरे में तो तीन दूसरे कमरे में थे। उनमें से 24 को हिंदी विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले दिया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र अधीक्षक की लापरवाही के चलते उनका 20 से 25 अंकों का पेपर रह गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में केंद्र अधीक्षक व सुपरवाइजर को शिकायत भी की, लेकिन उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया। विद्यार्थियों व स्कूल अध्यापकों की मांग है कि उनको ग्रेस मार्क दिए जाएं ताकि छात्रों का एक वर्ष की मेहनत पर पानी न फिरे।
खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश चंद्र कौशिक ने बताया कि उन्हें प्रश्न पत्र देरी से मिलने की शिकायत मिली है। जबकि प्रश्न पत्र नियमानुसार देना होता है। इसकी जांच की जाएगी।
केंद्र अधीक्षक संदीप ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र सभी छात्र-छात्राओं को सही समय पर दिया गया है। स्कूल प्रशासन उन पर नकल करवाने का दबाव बनाना चाहता है। इस कमरे में दूसरे विद्यार्थियों से पूछा जा सकता है।