फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   24 hour ultimatum to remove encroachment

Kaithal News: अतिक्रमण हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 02 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
24 hour ultimatum to remove encroachment
कलायत/कैथल। कलायत के डॉ. भीम राव आंबेडकर मार्ग के दोनोंं तरफ बाजार के सुंदरीकरण व उन्हें और विकसित करने की प्लानिंग के तहत दुकानदारों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक प्लान के अनुसार मार्ग के दोनों तरफ नगरपालिका की आय को बढ़ाने व शहर में स्वरोजगार की संभावनाओंं को प्रबल करने के लिए करीब 200 शोरूम का निर्माण किया जाना है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग चंडीगढ़ मुख्यालय की प्रोजेक्ट टीम जब अचानक धरातल पर स्थिति का मुआयना करने पहुंची तो मौके पर मार्ग से सटे एक बड़े हिस्से पर निजी क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा अस्थायी तौर से पत्थर की मार्केट बनी मिली। यहां कॉमन सर्विस केंद्र और अन्य दुकानोंं के नाम पर अतिक्रमण था।
विज्ञापन

इसके चलते तत्काल प्रभाव से नगर पालिका प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पालिका अभियंता अशोक कुमार की अगुवाई में पालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, सफाई निरीक्षक सोमप्रकाश शर्मा व वर्क सुपरवाइजर अमित कुमार सफाई कर्मियों के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संज्ञान लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का विश्वास दिलाया। इतना ही नहीं मौके से अतिक्रमण हटाने का क्रम दुकानदारों ने अपने स्तर पर शुरू भी कर दिया। इस पर पालिका के अभियंता ने 24 घंटे के समय अंतराल में सरकारी जमीन को खाली करने का अल्टीमेटम दुकानदारों को दिया। इसके उपरांत पालिका मौके पर रखे सामान को अपने कब्जे में लेते हुए अतिक्रमण हटाएगी।

कलायत नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जा व अतिक्रमण से मुक्त रखने को प्रशासन गंभीर है। इस मार्ग के दोनों तरफ करीब 200 शोरूम के निर्माण के लिए जमीन निर्धारित है। इसके पीछे लक्ष्य नगर पालिका की आय बढ़ाना है। जहां तक बात सड़क पर रेहड़ी-फहड़ी लगाने वालों की, उनके लिए सरकार ने अलग से नीति बनाई है। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करवाते हुए रेहड़ी फड़ी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed