{"_id":"5ebd73758ebc3e906700b79a","slug":"224-mp-and-up-kaithal-news-knl309590143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्य प्रदेश के 224 व यूपी के करीब 400 प्रवासी मजदूरों को भेजा उनके घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्य प्रदेश के 224 व यूपी के करीब 400 प्रवासी मजदूरों को भेजा उनके घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्रशासन द्वारा वीरवार को राधा स्वामी सत्संग भवन से मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के सरल पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गुरुग्राम व सहारनपुर बसों के माध्यम से भेजा गया। कैथल एसडीएम कमलप्रीत कौर, एसडीएम कलायत विवेक चौधरी व नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह की मौजूदगी में प्रवासी मजदूरों को उनके घर रवाना किया गया।
एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि इन सभी प्रवासी मजदूरों ने सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। दो दिन से ट्रेन रद्द होने के कारण इन सभी प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम में ठहराने की व्यवस्था की गई थी। इन सभी को यहां पूरी सुविधाएं मुहैया करवाई गई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सशर्त उद्योग धंधों व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को चलाया गया है, जिससे मजदूरों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें यहीं पर काम मिलेगा।
रवाना करने से पहले करवाई गई मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच
मजदूरों को उनके प्रदेशों में रवाना करने से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई गई। उसके बाद प्रत्येक मजदूर का नाम बोलकर उनकी मौके पर उपस्थिति दर्ज करवाई गई। प्रत्येक बस में करीब 35 मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। साथ ही मास्क, भोजन व अन्य प्रकार की सामग्री भी मजदूरों को उपलब्ध करवाई गई। अधिकारियों ने कहा कि यूपी व एमपी से खेती से जुड़े कार्यों के लिए आए मजदूरों को उनके घर भेजा गया है।