फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 models of the district included in Inspire scheme

Kaithal News: इंस्पायर योजना में जिले के 22 मॉडल शामिल

Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
22 models of the district included in Inspire scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/यमुनानगर। प्रदेश के 841 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन इंस्पायर मानक योजना के लिए किया गया है। इनमें कैथल के 22 विद्यार्थी भी शामिल हैं। इन चयनित विद्यार्थियों को अपने मॉडल बनाने के लिए सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मॉडल तैयार होने के बाद इनमें से राज्यस्तर के लिए मॉडल का चयन किया जाएगा। राज्यस्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। इनमें 60 मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किए जाएंगे और सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश में 841 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन जिलास्तर के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों की वेरिफिकेशन के बाद उन्हें राशि जारी कर दी जाएगी। इस योजना के लिए प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूल से 22066 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा हिसार के हैं। दूसरे स्थान पर गुरुग्राम और तीसरे पर फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी हैं। हिसार से 81, गुरुग्राम से 77 और फतेहाबाद से 74 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, सबसे कम पलवल से 11, झज्जर से 12 और चरखीदादरी से कुल 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किए जाएंगे। वहां से चयनित विद्यार्थियों को जापान भेजा जाएगा।


जिले का नाम
विद्यार्थियों की संख्या

गुरुग्राम 77

फरीदाबाद
42

मेवात
58

महेंद्रगढ़
59

फतेहाबाद
74

कुरुक्षेत्र
43

चरखी दादरी
13

करनाल
31

अंबाला
31

पानीपत
20

सिरसा
49

जिले का नाम
विद्यार्थियों की संख्या

रोहतक
20

कैथल
22

पंचकूला
31

रेवाड़ी 30

हिसार
81

झज्जर
12

पलवल
11

भिवानी
29

सोनीपत
24

जींद
20

यमुनानगर
37

इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत 841 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मॉडल बनाने के बाद पहले राज्य स्तर फिर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे। -विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed