{"_id":"694c1c1491e8ecf27b03079c","slug":"22-government-colleges-in-haryana-will-be-converted-into-model-sanskriti-colleges-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: हरियाणा के 22 सरकारी कॉलेज बनेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चतर शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: हरियाणा के 22 सरकारी कॉलेज बनेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज, देखें लिस्ट
Wed, 24 Dec 2025 10:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:30 PM IST
सार
हरियाणा में मॉडल संस्कृति कॉलेजों की परिकल्पना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कॉलेजों को निजी संस्थानों के समकक्ष बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इन कॉलेजों में सु-प्रशिक्षित और ट्रेंड शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश के 22 सरकारी कॉलेजों को जल्द ही मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें कैथल का डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज का नाम भी शामिल है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इसकी आधिकारिक अनुमति दे दी गई है। इस निर्णय को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, नए कोर्स और प्रशिक्षित शिक्षकों का लाभ भी मिलेगा। मॉडल संस्कृति कॉलेजों की परिकल्पना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कॉलेजों को निजी संस्थानों के समकक्ष बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इन कॉलेजों में सु-प्रशिक्षित और ट्रेंड शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख और कौशल आधारित शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में कई नए विषय और कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप होंगे। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के पारंपरिक विषयों के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, आईटी, डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण अध्ययन, स्टार्टअप और उद्यमिता जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन कॉलेजों को मॉडल संस्कृति बनने की मिली अनुमति
जिला कॉलेज का नाम
कैथल डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, कैथल।
अंबाला गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, अंबाला कैंट।
भिवानी गवर्नमेंट कॉलेज।
चरखी दादरी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, बाढ़रा।
फरीदाबाद पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज।
फतेहाबाद गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, बोडिया खेड़ा।
गुरुग्राम द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज।
हिसार गवर्नमेंट कॉलेज।
झज्जर गवर्नमेंट कॉलेज।
जींद गवर्नमेंट कॉलेज।
करनाल पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज।
कुरुक्षेत्र गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल।
नारनौल गवर्नमेंट कॉलेज।
पलवल गवर्नमेंट कॉलेज।
पंचकूला गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1
पानीपत गवर्नमेंट कॉलेज।
नूंह गवर्नमेंट कॉलेज नगीना।
रेवाड़ी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन।
रोहतक पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज।
सिरसा गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज।
सोनीपत गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन गोहाना।
यमुनानगर गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली।
अधिकारी के अनुसार
डॉ. बीआर अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल के प्रिंसिपल डॉ. मनोज भांभू ने बताया कि मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने से कॉलेज में आधुनिक लैब खोली जाएगी। विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही नए कोर्स भी शामिल होंगे। कॉलेज को मॉडल संस्कृति बनने के बाद बाकी कॉलेज भी इसका अनुसरण करेंगे और इसके उपरांत उन बाकी कॉलेजों को भी मॉडल संस्कृति बनाया जाएगा।