फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जानकारी ना देने वाले किसानों को हो सकती है परेशानी

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जानकारी ना देने वाले किसानों को हो सकती है परेशानी

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जानकारी ना देने वाले किसानों को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ब्यौरा न देने पर फसल बेचने में होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। अब की बार उन किसानों को अपनी सरसों व गेहूं की फसल बेचने में परेशानी आ सकती है, जिन्होंने अपनी फसल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। सरकार के द्वारा मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के नाम से पोर्टल दिसंबर माह में चालू किया था और इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी थी, जिसको बाद में सरकार द्वारा बढ़ाकर 8 फरवरी तक कर दिया था। सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन इसलिए चालू किया गया था कि किसानों को शिकायत रहती थी कि मंडियों में प्रदेश के किसानों की फसल कम और व्यापारी दूसरे राज्यों से फसल कम मूल्य पर लाकर बेचते है। वहीं, मंडियों में उनको अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारी खरीद की गई यह फसल हरियाणा के किसानों के नाम से बेचते हैं। जिस कारण से सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का ब्यौरा ऑनलाइन देने के लिये कहा गया है। इसी के आधार पर प्रदेश कि मंडियों में किसानों की सरसों व गेहूं की फसल की खरीद ऑनलाइन की जाएगी। सरकार के द्वारा पहले किसानों की फसल ऑनलाइन बेचने के साथ-साथ इसकी अदायगी भी किसानों के खाते में सीधे तौर पर करने का फैसला भी लिया गया था, लेकिन कुछ समय पूर्व प्रदेश की मंडियों सरकार के प्रति रोष देखते हुये सरकार ने यह फैसला तो वापस ले लिया था। अब ऑनलाइन रिकार्ड देखकर किसानों की फसल बेची जाएगी। जिस कारण से जिन किसानों ने द्वारा जितनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया गया उतनी ही उसके नाम से बिक सकती है। सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के प्रदेश भर में 1801802060 टोल फ्री नम्बर भी चालू किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed