फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाया 14 लाख रुपये का चूना

जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाया 14 लाख रुपये का चूना

Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाया 14 लाख रुपये का चूना
जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाया 14 लाख रुपये का चूना, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

फर्जी जमीन मालिक को खड़ा करके करवाया बयाना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पटियाला के एक गुरुद्वारे में ग्रंथी के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में 14 लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ग्रंथी गुरदीप सिंह निवासी चौहान कालोनी प्रेम नगर राजपुरा (पटियाला) ने बताया कि उसने अपनी पुस्तैनी जमीन, जो उत्तर प्रदेश में थी। उसे 20 लाख रुपये में बेची थी। यह जमीन बेचने के बाद मैं राजपुरा व पटियाला के आसपास जमीन देख रहा था। जमीन लेने के बारे में उसने प्रेम सिंह से बातचीत की। प्रेम सिंह ने कहा कि एक डीलर से उसके रिश्तेदार ने जमीन ली है। वह उसे पूछकर बता देगा। प्रेम ने उसे प्रॉपर्टी डीलर काला सिंह से मिलवा दिया। इसके बाद काला सिंह ने 20 अक्तूबर 2018 को उसे बताया कि गुहला क्षेत्र के गांव में सस्ती दरों पर जमीन मिल रही है। जमीन देखने के बाद उन्हें पंजाब के समाना में बातचीत के लिए बुलाया। जहां सर्वजीत कौर, गुरिंद्र सिंह को जमीन का मालिक बताते हुए मिलवाया गया। वहां उन्होंने 3 एकड़ 19 मरले जमीन को 13.50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सौदा तय कर लिया और 50 हजार रुपये बतौर एडवांस उन्हें दे दिए। इसके बाद 1 नवंबर 2018 को बयाना करवाने की तिथि के तहत वे गुहला में पहुंचे। जहां आरोपी काला सिंह ने पहले ही बयाने के कागजात तैयार कर रखे थे। वहां उनसे 13.50 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने जमीन के असली मालिक की बजाए फर्जी व्यक्ति खड़ा करके बयाना करवा लिया। जिसका खुलासा बाद में हुआ। उसने इस संबंध में उनसे शिकायत की और अपने रुपये वापस मांगें तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर काला सिंह, अवतार सिंह, बिकर सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी करहाली (पटियाला) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed