{"_id":"5c475f47bdec221181372b9f","slug":"21548181319-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैथल से शाम 3.50 की बजाय रात 9.40 पर मिलेगी जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैथल से शाम 3.50 की बजाय रात 9.40 पर मिलेगी जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
अब कैथल से रात 9.40 पर मिलेगी जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस
24 अप्रैल से होगा समय में बदलाव, पहले शाम 3.50 बजे चलती थी
जयपुर से भी शाम को 6.40 से होगी वापिसी, ट्रेन सुबह 3.40 पर पहुंचेगी कैथल
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वाया कैथल से जींद व रोहतक से होते हुए चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 19717-18 जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का रेलवे ने समय में बदलाव किया है। जिससे अब यह ट्रेन शाम 3.50 की बजाय रात 9.40 बजे कैथल से होकर गुजरेगी। रेलवे द्वारा जारी निर्देश 24 अप्रैल से लागू होंगे। वर्तमान में ट्रेन दोपहर को चंडीगढ़ से चल रही है। जो अब 24 अप्रैल से शाम को चंडीगढ़ से चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन शाम को जयपुर से चलती है। जो बदलाव किए गए समय के अनुसार अब रात को चलेगी। इस समय ट्रेन का जो समय है वह यात्रियों के अनुकूल नहीं था जिस वजह से रेलवे द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है।
24 अप्रैल से ट्रेन शाम 6:50 पर चंडीगढ़ से, 7:45 पर अंबाला, 8:45 पर कुरुक्षेत्र, 9:38 पर कैथल, 10:37 पर नरवाना, 10:53 पर उचाना, 11:15 पर जींद, मध्य रात्रि 12:20 पर रोहतक, 1.02 पर झज्जर, 2:10 पर रेवाड़ी, 2:47 पर खैरथल, 3:10 पर अलवर, 3:40 पर राजगढ़, 4:05 पर बंदीकुई, 4:30 पर दौसा, 6:20 पर गांधी नगर से चलेगी जबकि सुबह 6:40 पर ट्रेन जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 1917 जयपुर से शाम 7:30 पर चलेगी, गांधीनगर से 7:43 पर, 8:23 पर दौसा, 8:47 बंदीकुई, 9:06 पर राजगढ़, 9:58 पर अलवर, 22:17 पर खैरथल, 11:35 पर रेवाड़ी, मध्य रात्रि 12:12 पर झज्जर, 1:15 पर रोहतक, 2:10 पर जींद, 2:27 पर उचाना, 2:47 पर नरवाना, 3:37 पर कैथल, सुबह 5:05 पर कुरुक्षेत्र, 6:15 पर अंबाला कैंट स्टेशन पर चलेगी और सुबह 7:10 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 24 अप्रैल तक ट्रेन अभी अपने पुराने समय पर ही चलेगी।
विज्ञापन
यात्रियों द्वारा बार-बार ट्रेन का समय बदलने की मांग की जा रही थी और इसी पर कार्रवाई करते हुए अब ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है जिससे यात्रियों को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा।
-हरि मोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल