फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महादेव कालोनी में पिछले एक महीने से जलभराव, परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई

महादेव कालोनी में पिछले एक महीने से जलभराव, परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई

Thu, 17 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
महादेव कालोनी में पिछले एक महीने से जलभराव, परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई
महादेव कॉलोनी में पिछले एक महीने से जलभराव, परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

कॉलोनीवासी बोले- नहीं हुआ समाधान तो प्रदर्शन के लिए होंगे मजबूर
फोटो नंबर-02 व 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिरटा रोड पर स्थित महादेव कॉलोनी में गली नंबर दो में पिछले एक महीने से सीवरेज ब्लाक होने से जलभराव होने से लोग परेशान हैं। जलभराव के कारण कालोनी में स्थित गली वासियों के घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है। यदि यहां पर थोड़ी सी बारिश हो जाए तो यहां से निकलना भी दूभर हो चुका है। गली में जलभराव की स्थिति से यहां पर मच्छरों का आलम है। इनसे भयानक बीमारियों के फैलने का भी भय बना है। जिससे यहां रहे लोगों को जीना दुश्वार हो चला है।
नालियों की नहीं बनाया लेवल इसलिए समस्या : गली वासी महिला कस्तूरी, काजल, सुनीता, मधु, अंजू, वंदना और गीता ने बताया कि यहां पर कुछ समय पहले नप की ओर से नालों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जो अब पूरा हो चुका है। इन नालों के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इनका सड़क से ऊपर लेवल हो गया है। जिससे गली में जलभराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

50 से अधिक घरों को परेशानी : महिला कांता, रेखा, कोमल, श्यामलाल, विपुल, पंकज सेतिया ने बताया कि गली में 50 से अधिक घर है जिन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब तो स्थिति यह हो चली है पानी के अधिक होने से यह घरों तक में घुसने लगा है। इसका जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर नहीं हुई कारवाई : गलीवासी सुमिता, रमेश कुमारी, राकेश, अमित व राहुल ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग में शिकायत भी दी जा चुकी है। लेकिन उनकी शिकायत पर किसी भी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। यदि इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे एक बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

जल्द करवाएंगे समाधान : इस समस्या के बारे जानकारी नहीं है। अब इसकी जानकारी मिली है जल्द ही जेई को इसे ठीक करवाने के आदेश दे दिए है। जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके।
देवीलाल, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed