{"_id":"5c27c373bdec22570b2fd56e","slug":"21546109811-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर के बावजूद रात को भी जारी रहा शुगर मिल चिप मामले को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर के बावजूद रात को भी जारी रहा शुगर मिल चिप मामले को लेकर किसानों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत लहर के बावजूद रात को भी जारी रहा शुगर मिल चिप मामले को लेकर किसानों का धरना
फोटो नंबर 36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल चिप मामले में प्रशासन की लीपापोती के खिलाफ किसान संघ द्वारा शुगर मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिन-रात जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में किसान मिल प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि शुगर मिल चिप मामले की जल्द जांच हो। लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है।
भारतीय किसान संघ ने शुगर मिल के गेट के बाहर तीसरे दिन धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता जगदीश खुराना ने की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सरकार इस केस को दबने नहीं देगी। चाहे भारतीय किसान संघ को सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़े। वर्तमान सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है। संघ वर्तमान सरकार की आलोचना करता है और प्रशासन बार-बार सीआईडी के माध्यम व अपने तरीकों से चाह रहा है कि यह धरना स्थगित हो। उन्होंने बताया कि किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। चाहे कितने भी दिन चले यह धरने पर ऐसे ही बैठे रहेंगे। इस मौके पर कैथल किसान संघ संगठन मंत्री नरेंद्र तालु, रणदीप सिंह आर्य सचिव एवं कोषाध्यक्ष हरियाणा प्रांत, प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन, जिला अध्यक्ष सतीश ग्योंग, श्रीराम मोहना जिला उपाध्यक्ष, दयाल सिंह खुराना, जिला युवा प्रमुख दीपक वालिया, खंड अध्यक्ष रामफल फतेहपुर, कमल सोलु माजरा, संदीप सोलु माजरा, प्रदीप नारायण, रिंकू राणा, सुरेंद्र, राजेंद्र जसवंती, सुरेश नैना, वीरेंद्र नैना, सत्यवान जखोली, महेंद्र फतेहपुर, पलाराम फतेहपुर, कृष्ण कांगथली, सुरेंद्र मुंदड़ी, सुरेंद्र काकोत, महावीर धोंस मौजूद रहे।
एसआईटी ने किया शुगर मिल का दौरा:-उधर, शुगर मिल में शनिवार को एसआईटी ने दौरा किया और तथ्य जुटाए। लेकिन किसानों का कहना है कि यह सब आंखों पर पर्दा डालने की बात है। ऐसे दौरे करने से अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।