फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एस्मा लगाने व चंडीगढ़ में लाठीचार्ज पर भड़के कर्मचारी

एस्मा लगाने व चंडीगढ़ में लाठीचार्ज पर भड़के कर्मचारी

Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
एस्मा लगाने व चंडीगढ़ में लाठीचार्ज पर भड़के कर्मचारी
एस्मा लगाने व चंडीगढ़ में लाठीचार्ज पर भड़के कर्मचारी
विज्ञापन

शहर में किया जोरदार प्रदर्शन, एक घंटे तक जमाए रखा लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा
डीसी को ज्ञापन देकर सरकार को दी चेतावनी
कहा-सरकार के दमन से नहीं दबेंगे कर्मचारी
फोटो नंबर-03, 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने व चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कर्मचारी भडक़ उठे। कर्मचारियों शहर में जोरदार प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व कर्मचारियों ने एक घंटे तक लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर डेरा जमाए रखा। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचायिों ने चेतावनी दी है कि कर्मचारी सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे नहीं झूकेंगे।
कर्मचारी पहले जवाहर पार्क में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों का नेतृत्व सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसवीर सिंह ने किया। यहां बैठक में 10 सितंबर को कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोष प्रकट किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यसचिव सुरेश उचाना, शिव चरण व जिला प्रधान सीटू सत्यवान ने बताया कि हरियाणा के कर्मचारी अनुशासित तरीके से अपनी की मांगों को लेकर विधानसभा सभा पर प्रदर्शन करने हेतु पंचकुला गए थे। सरकार ने कर्मचारियों से बातचीत न करके कर्मचारियों पर वाटर केनन व आंसू गेस का प्रयोग कर लाठी चार्ज किया जो कि बहुत निंदनीय है। कर्मचारियों पर एस्मा लगाना भी निंदनीय है। उन्होंने अरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का प्रजातंत्र से बिल्कुल विश्वास उठ गया है। आंगनबाड़ी की महासचिव शंकुतला, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के स्टेट प्रधान बसाऊ राम ने बताया कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों का बातचीत द्वारा समाधान करना चाहिए अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगना पड़ेगा। आगामी रणनीति बनाते हुए कर्मचारियों ने बताया कि 18 सितंबर को पूरे हरियाणा में जेल भरने का कार्यक्रम रहेगा और यदि सरकार गंभीरता से नही लेती तो हरियाणा के मंत्रियों के क्षेत्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जागरूक करेंगे व सरकार के कफन में कील का कार्य करेंगे। उसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो 15 नवंबर से हरियाणा में कार्य का बहिष्कार कर पूर्ण हड़ताल होगी। इस अवसर पर बिजली नेता सतबीर सैनी, विमल, स्वराज सिंह, बलविंदर सिदा, रोशन लाल, मेकेनिकल नेता ओमपाल भाल, कृष्ण करोड़ा, शिवदत्त, नगरपालिका से किरपाल, आंगुरी, महिन्द्रों, विद्या, अध्यापक नेता सतबीर गोयत, रामपाल शर्मा, विजेंदर मोर ,स्वास्थ्य विभाग से सरवन करोड़ा, जोगा सिंह, यशवंती देवी,आंगनवाड़ी से मोहनी देवी, आशा वर्कर से चरणजीत कौर, संतोष, वन मजदूर यूनियन से विजय शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी जयप्रकाश,धूप सिंह सिरोही, सीटू नेता सत्यवान, अशोक शर्मा, क्रेच वकरशर प्रधान कृष्णा, चतुर्थ श्रेणी प्रधान छाजू राम, रोडवेज कर्मचारी राजकुमार नेपेवाला, राजेंद्र सिनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में डटे कर्मचारी:-जवाहर पार्क से कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। जहां उन्होंने प्रवेश द्वार पर करीब एक घंटे तक कब्जा जमाए रखा। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने एक बार तो स्यापा कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद डीसी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed