फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2100 marks will be taken during the walking trail journey

Kaithal News: पैदल निशान यात्रा में उठाए जाएंगे 2100 निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
2100 marks will be taken during the walking trail journey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की एक विशेष बैठक रविवार को जिंदल मार्केट में दुकान नंबर 43 पर हुई। इसमें सिसला धाम के लिए तीसरी भव्य पैदल निशान यात्रा का कार्यक्रम तय हुआ। इसमें सुरभि गर्ग, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान राम प्रताप गुप्ता, डॉक्टर सत्येंद्र गर्ग, भाजपा नेता व समाजसेवी अमरजीत छाबड़ा और भाजपा नेता सुमित गर्ग मुख्य अतिथि रहेंगे।

इस दौरान अतिथियों को निमंत्रण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मनोज सिंगला ने की। गो सेवा समिति सीनियर सिटीजन के प्रधान पवन गुप्ता और सुनील गुप्ता के निवास स्थान पर उनको निमंत्रण दिया। जनता मार्केट में पहुंच कर गुलशन को निमंत्रण दिया। गुलशन (गब्बर) ने कहा कि यह संस्था अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैथल से एक काफिला लेकर सिसला धाम के लिए पैदल निशान यात्रा करेंगे। इसमें 2100 निशान उठाए जाएंगे, उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है और सभी के लिए वापसी में बसों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर चिराग बंसल, सोमनाथ, जुगल किशोर, प्रकाश बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन बंसल, अंजू बंसल एवं संस्था के अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed