{"_id":"5cdafcd8bdec2207114bf900","slug":"201557855448-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद अब प्रशासन जुटा मतगणना की तैयारियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद अब प्रशासन जुटा मतगणना की तैयारियों में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मतदान के बाद प्रशासन लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती की तैयारियों में जुट गया है। 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि डॉ. कुशल पाठक ने सुविधा गिनती एवं परिणाम प्रचार एप अथवा पोर्टल पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विडियो कॉन्फ्रेंस में डॉ. कुशल पाठक ने बताया कि सभी आरओ मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें। मतगणना केंद्रों पर तमाम तरह की आधारभूत सुविधाएं होनी चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर में कंप्यूटर, प्रिंटर तथा स्टेशनरी की उपलब्धता रखें। मतगणना केंन्द्रों पर फास्ट इंटरनेट की सुविधा मुकम्मल हो तथा बैकअप की सुविधा भी होनी चाहिए। सभी डीआईओ इस कार्य को समय रहते पूरा कर लें। मतगणना के दौरान प्रशिक्षित व कुशल ज्ञान रखने वाले ऑपरेटर की टीम होनी चाहिए। आयोग के निर्देशानुसार राउंड वाईज परिणाम का डाटा आयोग की साईट पर समयबद्घ अपलोड किया जाए।
21 मई को सभी आरओ अपनी उपस्थिति में मतगणना केंद्रों पर प्रात: 8 बजे से लेकर बाद दोपहर 1 बजे तक मतगणना ड्राई-रन कर लें ताकि 23 मई के दिन किसी प्रकार की व्यवधान की संभावना नहीं रहे। मतगणना के दिन राउंड अनुसार डाटा फीड करने के उपरांत परिणाम प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मतगणना 23 मई को की जाएगी। कैथल व कलायत विधानसभा क्षेत्रों के लिए आरकेएसडी कॉलेज व स्कूल तथा पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के लिए आईजी कॉलेज में मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।