{"_id":"5c952d67bdec22142e74a42d","slug":"201553280359-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट खरीदने के बहाने 32 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट खरीदने के बहाने 32 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीमेंट खरीदने के बहाने 32 हजार रुपये ठगे
कैथल। एक नाटकीय घटनाक्रम के बीच पूंडरी में एक सीमेंट विक्रेता से 32 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार कंवरपाल ने बताया कि उसके पास गत 19 मार्च को फोन आया था और फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को ध्रूव स्कूल का प्रिंसिपल बताया और उसने 100 एसीसी सीमेंट के बैग मंगवाए और बोला कि सीमेंट के पैसे वे ट्रैक्टर चालक को दे देंगे, लेकिन कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति ने पुन: फोन करके उनसे पेटीएम नंबर मांगा, लेकिन मेरे पास पेटीएम नहीं था। उसने अपने एक रिश्तेदार नरेश कुमार निवासी गांव संगरौली का नंबर दे दिया। लेकिन पेटीएम में पैसे जमा करवाने की बजाय आरोपी ने 32 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं जब सीमेंट लेकर ट्रैक्टर चालक स्कूल में पहुंचा तो स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने सीमेंट नहीं मंगवाया और न ही उनके यहां कोई काम चल रहा है। इस पर उन्हें पक्का विश्वास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।