फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांवों में स्मैक के आदि हो रहे हैं युवा

गांवों में स्मैक के आदि हो रहे हैं युवा

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गांवों में स्मैक के आदि हो रहे हैं युवा
स्मैक के आदि हो रहे हैं युवा, गांव वालों ने दी डीएसपी को शिकायत
विज्ञापन

कैथल। डीएसपी कुलवंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वीरवार को गढ़ी, छौत, पाड़ला, गुहणा, दीवाल, भानपुरा, फ्रांसवाला, कुतुबपुर, दुंधरेहड़ी गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं।

विदित रहे कि पिछले 4 दिनों से वे लगातार विभिन्न गांवों का दौरा लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पाड़ला में कई युवाओं द्वारा स्मैक का सेवन किए जाने की शिकायत मिलने पर डीएसपी के सुझाव अनुसार गांव में एक कमेटी गठित की जाएगी। प्रतिनिधि सरपंच देव राणा ने डीएसपी को आश्वासन दिया कि कमेटी न सिर्फ नशे का सेवन करने वाले युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी, अपितु नशा बेचने वाले अपराधियों की पुलिस को सूचना देकर सहयोग करेगी। भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों के व्यक्तियों द्वारा उनको जन स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें भी दी गई, जिनको संबंधित विभाग के पास प्रेषित किया गया है। इस दौरान उनके द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों की शिकायतें सुनी, जिन पर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। इस दौरान थाना प्रबंधक सदर इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र, रीडर डीएसपी एचसी मनीराम तथा हवलदार बलजीत सिंह, एचसी सत्यवान तथा अन्य अन्य पुलिस कर्मचारी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed