फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अब दिन रात चलेगा एनएचएम का धरना

अब दिन रात चलेगा एनएचएम का धरना

Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब दिन रात चलेगा एनएचएम का धरना
अब दिन रात चलेगा एनएचएम का धरना
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा सोलहवें दिन धरना जिला हस्पताल में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण इस धरने को 24 घंटे के लिए कर दिया। जिसमें पांच कर्मचारी तीन दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार जितनी देरी उनकी मांगों को पूरा करने में लगा रही है। उससे ज्यादा समस्या से जनता जूझ रही है। जिस प्रकार सर्व शिक्षा को सरकार ने ग्रेड पे, भत्ते, सातवां वेतन आयोग जैसी सुविधाएं दी गई। उसी प्रकार एनएचएम को सभी सुविधाएं लागू होनी चाहिए। सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए और जब तक कर्मचारी नियमित नहीं होते। उन्हें नियमित कर्मचारी के समान वेतन व सभी भते दिए जाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जो सेवा नियम एक जनवरी 2018 से कर्मचारियों के लिए तय किए थे, उन्हें सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। जिस प्रकार सर्व शिक्षा अभियान पर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया है। उसी प्रकार एनएचएम को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर दिलबाग ढुल, रीना ढुल, कुलदीप शर्मा, नरेंद्र राज राणा, राजेश ढुल, महाबीर, राजेश गोयत, प्रदीप, नरेश, मीना, मनीता, सुमन, सोनिया, चिंकी, राम मेहर, महेन्द्र, बलजीत, संजीव, अनिल कुमार, कर्म सिंह, बलकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed