{"_id":"5c461803bdec2273635504e0","slug":"201548097539-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से मौत का मामला
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से मौत का मामला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा
फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव किच्छाना में युवा किसान की स्वाइन फ्लू से मौत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर से गांव का दौरा किया। साथ ही सभी पीएचसी व सीएचसी पर लोगों को स्वाइन फ्लू की जानकारी दी गई।
विदित रहे कि गांव किच्छाना में किसा सिया राम की स्वाइन फ्लू के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। चिकित्सकों द्वारा गांव में टीम भेजकर पूरी पड़ताल की गई। इसके बाद गांव में 16 लोगों को टेमीफ्लू की गोलियां दी गईं। वहीं गांव के लोगों सुरेश कुमार सहित कईयों थने मांग की है कि पूरे गांव में इस बीमारी से बचाव के लिए दवा वितरित की जाए। साथ जागरुकता अभियान चलाया जाए। लोगों ने मांग की कि गांव में 4000 लोग बसते हैं। यदि स्वाइन फ्लू का वायरस गांव में है तो पूरे गांव में दवा वितरित की जाए।
राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनीश मल्होत्रा के नेतृत्व में टीम सोमवार को गांव में पहुंची। जहां स्कूली बच्चों को इस बीमारी के बारे में जागरुक किया। इसके बाद घर-घर जाकर भी लोगों को जानकारी दी। विभाग का कहना है कि सोमवार को पूरे जिले में सीएचसी व पीएचसी पर 2453 लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी गई है।