{"_id":"5c40d25bbdec22736153f532","slug":"201547752027-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची सशस्त्र सुरक्षा बल की एक टुकड़ी, चीका क्षेत्र में तैनात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची सशस्त्र सुरक्षा बल की एक टुकड़ी, चीका क्षेत्र में तैनात की
विज्ञापन

एसपी ने खुद रखी स्थिति पर नजर
पंजाब से सटे बॉर्डर पर लगाए गए विशेष नाके, पुलिस अलर्ट मोड में
डेरा प्रमुख को सजा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन
फोटो नंबर-47
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका, कैथल। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में वीरवार को सीबीआई कोर्ट द्वारा दुष्कर्म के दोषी करार दिए जा चुके डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह को सजा सुनाए जाने को लेकर दिन भर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में सशस्त्र सुरक्षा बल की एक टुकड़ी पहुंची। जिसे पंजाब से सटे इलाके में तैनात किया गया। पंजाब को आने-जाने वाले कई मार्गों पर नाके लगाकर लोगों की तलाशी ली गई। वहीं एसपी वसीम अकरम द्वारा पूरी स्थिति पर खुद नजर रखी गई। उन्होंने कई नाकों पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।
एसपी ने बतायाकि जिले में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्वक है। यहां एक सशस्त्र सुरक्षा बल की टुकड़ी पहुंची है। जिसे पंजाब के साथ लगते गुहला-चीका क्षेत्र में तैनात किया गया। इसके अलावा तितरम चौक, गुहला में अरनौली, टटियाणा जैसे नाकों पर विशेष अलर्ट रहा और लोगों की जांच-पड़ताल की गई। सच्चा सौदा से जुड़े डेरों में भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है।
गुहला-चीका संवाददाता के अनुसार पंजाब वे दूसरे शहरों की तरफ से आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगा ने जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही थी। सशस्त्र सुरक्षा बल की प्लाटून के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने पुलिस के साथ शहर भर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर तरह के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए पुलिस व शस्त्र सीमा बल के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं और समय समय पर शहर में गश्त की जा रही है। शाम को सीबीआई अदालत द्वारा बाबा को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से शांत रही, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।