{"_id":"5c3f77c6bdec2273333991dc","slug":"201547663302-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व ऑटो की टक्कर, सड़क किनारे गड्डों में जा गिरा ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व ऑटो की टक्कर, सड़क किनारे गड्डों में जा गिरा ऑटो
विज्ञापन

4 यात्री घायल, जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया
फोटो संख्या-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल-करनाल रोड पर गांव मूंदड़ी के निकट एक रोडवेज बस की टक्कर से पूंडरी की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो सड़क किनारे गड्डों में जा गिरा। जिस कारण 4 यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।
ऑटो चालक सिकंदर ने बताया कि वे सभी परिवार के सदस्यों के साथ शोक प्रकट करने के लिए पूंडरी जा रहे थे। आटो में उसके अलावा बाला देवी, बरखा, संजना, सप्पो, हसीना, काहड़ो देवी, सपना व बोबी सवार थे। जब वे गांव मूंदड़ी को पार कर नहर के पास पहुंचे तो पीछे कैथल से करनाल जा रही बस के चालक ने उन्हें ओवरटेक किया। बस का पीछे का हिस्सा आटो से लगा और वे आटो सड़क किनारे गड्डों में जा गिरी। जिस कारण वे इसमें नीचे दब गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में सिकंदर, बाला, बरखा व संजना घायल हुईं। उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। जहां बाला को सिर में चोट के चलते दाखिल कर लिया गया। शेष को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पूंडरी थाना प्रभारी चंद्रभान ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए आगामी कार्रवाई की जा रही है।